नई दिल्ली. ISRO ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर को जारी किया है. इस हाई रिजोल्यूशन कैमरे ने चंद्रमा के सतह की तस्वीर ली है. इस तस्वीर में चंद्रमा के सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं. ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे (OHRC) चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 की हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें मुहैया कराता है. यह पैंक्रोमैटिक बैंड (450-800 nm) पर संचालित होता है. बता दें कि ऑर्बिटर 7.5 साल तक चांद की कक्षा का परिक्रमा करता रहेगा. इसरो ने कहा, आर्बिटर में मौजूद आठ पेलोड ने चांद की सतह पर मौजूद तत्वों को लेकर कई सूचनाएं भेजी हैं. आर्बिटर चांद की सतह पर मौजूद आवेशित कणों का पता लगा रहा है.
http://VIDEO : लेडी कांस्टेबल का वायरल हो रहा जोशीला भाषण, उड़ा दी देशद्रोहियों की धज्जियां
ऑर्बिटर के पेलोड क्लास ने अपनी जांच में चांद की मिट्टी में मौजूद कणों के बारे में पता लगाया है. यह तब संभव हुआ है, जब सूरज की तेज रोशनी में मौजूद एक्स किरणों की वजह से चांद की सतह चमक उठी. चांद की अंधेरी सतह पर बेसुध पड़े चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर फिर उम्मीद जगी है. दरअसल, चांद पर शनिवार से दिन की शुरुआत हो रही है. ऐसे में विक्रम को लेकर कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद बढ़ गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अपने सौर पैनलों की मदद से विक्रम फिर काम शुरू कर सकता है. इसरो के मुताबिक, ऑर्बिटर का पेलोड अपने तय मकसद के लिए बेहतर तरीके से काम कर रहा है.
http://कांग्रेस के साथ टीवी डिबेट या अन्य संवाद में नहीं जाएगी भाजपा
#ISRO
Have a look at the images taken by #Chandrayaan2's Orbiter High Resolution Camera (OHRC).
For more images please visit https://t.co/YBjRO1kTcL pic.twitter.com/K4INnWKbaM— ISRO (@isro) October 4, 2019









