महासमुंद. स्थानीय अयोध्या नगर निवासी एक लकवाग्रस्त कोरोना मरीज की आज सुबह रायपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पांच माह पूर्व शरीर के दाहिने अंगों में लकवा की शिकायत उपरांत जावेद अहमद (43) का उपचार जारी रहा, कुछ समय बाद उनके बायी ओर भी लकवा हो गया.30 मई की रात उन्हे लकवा के उपचार के लिए शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. इस दौरान सिटी स्कैन करने के बाद उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था.
http://अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
लकवा की परेशानी बढ़ती देख उनके परिजनों ने राजधानी के चिकित्सकों की सलाह ली. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए राजधानी रायपुर स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया. चार जून को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. इस दौरान उनकी आरटीपीसीआर जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने की भी जानकारी मिलते ही उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में भर्ती कराया गया. लकवा सहित अन्य बीमारियों के बढ़ जाने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उपचार के दौरान आज सुबह 9 बजे एम्स रायपुर में उनकी मौत हो गई.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11929 नए मामले, 311 की मौत







