আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आचार्य बालकृष्ण का दावा, पतंजलि ने बना ली है कोरोना की दवा

Published on: June 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा बना ली है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जैसे ही कोरोना महामारी ने दुनिया में दस्तक दी तभी पंतजलि आयुर्वेद ने एक वैज्ञानिकों की टीम को हायर किया और अपने संस्थान में हर विभाग को सिर्फ और सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया. इस दवा का निर्माण करने के लिए सबसे पहले सिमुलेशन किया गया था और यौगिकों की पहचान की गई थी जो वायरस से लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, हमने कई पॉजिटिव कोरोना रोगियों पर नैदानिक मामले का अध्ययन किया और हमें 100% अनुकूल परिणाम मिले हैं.

http://क्वारंटाइन सेंटर से दम्पति गायब, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

आचार्य बालकृष्ण का दावा है कि अलग-अलग जगहों पर कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यह दवा दी गई, जिसमें से 70-80 फीसदी लोग 5-6 दिन में ठीक हो चुके थे. इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में कुछ लोगों को 10 से 12 दिन और ज्यादा से ज्यादा 14 दिन लगे हैं. आचार्य बालाकृष्ण ने कहा कि कोरोना का इलाज शत-प्रतिशत आयुर्वेद से संभव है और आयुर्वेदिक दवाएं इस बीमारी को खत्म कर सकती है. उन्होंने कहा कि इस बात को प्रफू करने के लिए हम क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल भी कर रहे हैं, उसके आधार पर हम 4-5 दिनों में पूरे डाटा के साथ में हम दुनिया को बताने वाले हैं कि पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा ढूंढ़ ली है.

http://Oppo A52 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now