रायपुर. प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ किसी भी टीवी डिबेट या अन्य संवाद में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है. प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी की ओर से इस संबंध में जारी किए गए निर्देश के अनुसार कांग्रेस के साथ भाजपा किसी भी टीवी डिबेट एवं अन्य संवाद में शामिल नहीं होगी. जारी बयान में कहा गया कि सत्ता के अहंकार में लगातार कांग्रेसी जिस तरह असत्य कथन और अभद्र आचरण कर रहे है, जिस तरह लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा है, उसके विरोध में पार्टी ने यह फैसला लिया है.
http://पट्टाधारियों के लिए नगर पंचायतों, पालिकाओं और निगमों में होगा इतनी वर्गफीट भूमि का नियमितीकरण
प्रदेश के सभी विकासखंडों में 11-17 अक्टूबर तक गांधी विचार यात्रा
रायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने उनकी 150वीं जयंती पर प्रदेश के सभी विकासखंडों में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार यात्रा आयोजित की जाएगी. इस पदयात्रा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधि पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे. सप्ताहव्यापी गांधी विचार यात्रा के दौरान गांधी दर्शन के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. यात्रा के लिए जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल ने सभी सीईओ को परिपत्र जारी कर इसकी व्यापक तैयारी के निर्देश दिए हैं.
http://VIDEO : फिल्म मरजावां का गाना ‘तुम ही आना’ रिलीज, दिल को छू लेगा ये सॉन्ग







