रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 51 नए कोरोना मरीज मिले हैं. शाम को 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी इनमें जिला बलरामपुर से 10, कोरबा व दुर्ग से 2-2, कोरिया, बिलासपुर व बेमेतरा से 1-1 हैं. बाद 34 नए मरीज सामने आए हैं इनमें जिला रायपुर से 8, महासमुंद से 7, रायगढ़ से 7, बिलासपुर से 4, राजनांदगांव से 3, कबीरधाम से 2, मुंगेली से 2 व अंबिकापुर से 1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. एम्स रायपुर में मंगलवार को दुर्ग जिले से भर्ती 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हुई थी. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 895 हो गई है.
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1296 हो गया है. इनमें 402 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 6 की मौत हुई है. बता दें कि महासमुंद में 7 कोरोना संक्रमितों में 5 पुरूष एवं 2 महिला शामिल हैं. इनमें से सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम गिरसा, पाटसेन्द्री, पलसापाली, बहेरापाली, कुरमीपाली, ऑवलाचक्का एवं कंवरपाली से 1-1 हैं. जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है.
http://मुख्यमंत्री को सहायता कोष के लिए बार-बार पैसा मांगने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है?
उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक निलंबित
रायपुर. संचालक उद्योग अनिल टूटेजा ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जांजगीर-चांपा जिले के सहायक प्रबंधक संदीप पन्ना को सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पन्ना का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा रहेगा और निर्वाह भत्ता देय होगा.
http://इस शख्स ने पूरी संपत्ति कर दी दो हाथियों के नाम, कहा- ये इंसानों से ज्यादा वफादार
शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल के द्वारा विकासखण्ड दरभा क्षेत्रान्तर्गत नवीन ग्राम पंचायत डिलमिल-2, चितापुर-2, सेड़वा, मावलीपदर-2 टोपर, पखनार-2, कलेपाल, चन्द्रगिरी-2, छिन्दावाड़ा-2, छिन्दावाड़ा-3, कान्दानार एवं मुण्डागढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आबंटन किया जाएगा. इस हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला समूह और वन सुरक्षा समिति से आवेदन 11 से 19 जून 2020 तक मंगवाए गए हैं. आवेदक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक संपूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तोकापाल में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.
COVID 19 Update-34 positive tests reported today evening in VRD Lab, AIIMS Raipur with following details-
08 Raipur
07 Mahasamund
07 Raigarh
04 Bilaspur
03 Rajnandgaon
02 Kabirdham
02 Mungeli
01 Ambikapur#CoronaWarriors #CoronaUpdatesInIndia— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) June 10, 2020
आज कुल 17 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई।एक्टिव मरीज़ों की संख्या 861 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/TSqjMw3cHh
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 10, 2020







