नई दिल्ली. खेल जगत पर कोरोना वायरस का बड़ा असर पड़ा है और अब इसके चलते नियमों में भी बदलाव किया जाने लगा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट क्रिकेट में कोविड-19 सब्स्टीट्यूट को उतारने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. वहीं आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी. अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली क्रिकेट कमेटी ने लार पर बैन की सिफारिश की थी. नए नियम के मुताबिक आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाई है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 और नए मरीज मिले, अब 884 एक्टिव केस
अगर गेंदबाजी टीम का कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो अंपायर टीम को दो बार चेतावनी देगा. इसके बाद भी अगर ऐसा होता है तो जुर्माने के तौर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम के खाते में 5 रन जोड़ दिए जाएंगे. जब कभी भी गेंद पर लार का इस्तेमाल होगा तो अंपायर को इसे पूरी तरह साफ करना होगा. इसके बाद ही दोबारा खेल शुरू होगा. आईसीसी ने सभी टीमों को कोरोना वायरस रिप्लेसमेंट का विकल्प दिया है. मतलब अगर टेस्ट मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को कोरोना वायरस के लक्षण होते हैं तो उसकी जगह टीम दूसरा खिलाड़ी मैदान में उतार सकेगी. पीड़ित खिलाड़ी की जगह कौन खिलाड़ी खेलेगा, इसका फैसला मैच रैफरी करेगा. कोरोना वायरस रिप्लेसमेंट का नियम वनडे और टी20 में लागू नहीं होगा.
http://शिक्षित व ग्रामीण बेरोज़गारों की विवशताओं का राजनीतिक शोषण कर रही है प्रदेश सरकार : शर्मा
आईसीसी ने घरेलू मैचों के अंपायरों को भी मंजूरी दे दी है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक घरेलू अंपायरों को मैच में नियुक्त नहीं किया जाता लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इस नियम को हटा लिया गया है. आईसीसी अब मेजबान देश के अंपायरों, मैच अधिकारियों को ही किसी भी मैच के लिए नियुक्त करेगी. आईसीसी ने सभी टीमों को एक अतिरिक्त डीआरएस देने का फैसला किया है. आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अब टेस्ट मैच में सभी टीमें तीन रिव्यू ले सकेंगी. वहीं वनडे और टी20 में उसके पास दो रिव्यू लेने का अधिकार होगा. इसके अलावा टेस्ट मैच में खिलाड़ियों को अपनी जर्सी और स्वेटर के अगले हिस्से पर 32 इंच के लोगो को लगाने की मंजूरी दी गई है.
JUST IN: Interim changes to the ICC's playing regulations have been confirmed.
Full details👇 https://t.co/GfQ8l6Qyra pic.twitter.com/4cT2YpOaEO
— ICC (@ICC) June 9, 2020











