আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9987 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2.66 लाख के पार

Published on: June 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9987 नए मामले सामने आए हैं और 331 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,66,598 हो चुकी है. इनमें 1,29,917 एक्टिव केस हैं जबकि 1,29,215 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. देश में ​कोविड-19 से अब तक कुल 7466 मौतें हो चुकी हैं.

http://होटल में नाश्ता कर रहा था किसान, मोपेड की डिक्की से 49 हजार पार

दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख केस हो सकते हैं : सिसोदिया

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, एलजी अनिल बैजल और केंद्र सरकार के अफसरों के बीच दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर बैठक हुई. बैठक खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि केंद्र ने कहा है कि दिल्ली में अभी सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है. केंद्र सरकार यह नहीं मानती कि अभी दिल्ली में सामुदायिक प्रसार की स्थिति है. हालांकि सिसोदिया ने कहा कि केंद्र भले न माने लेकिन यहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में बड़ी मात्रा में अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर व ऑक्सीजन आदि की जरूरत पड़ेगी. सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख केस हो सकते हैं. राजधानी को जुलाई के आखिर तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी.

http://कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाते क्यों नहीं दिखते?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now