আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब, होगा कोरोना टेस्ट

Published on: June 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वे अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे. कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल को हल्के लक्षण हैं. उन्हें कोरोना है या नहीं ये कल टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा.

http://परेश जी… स्वामीनाथन कमेटी के प्रस्ताव को अमल में लाने भाजपा पर क्यों नहीं बनाते दबाव : सांखला

बीते 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 9983 नए मामले, 206 की मौत

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 9983 नए मामले सामने आए हैं जबकि 206 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 256611 हो चुकी है. इनमें 125381 एक्टिव केस हैं जबकि 124094 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक 7135 लोगों की हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 महामारी द्वारा भारत पांचवां सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश है.

http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, कल से खुलेगी मोदी सरकार की ये स्कीम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now