नई दिल्ली. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह एक क्राइम आधारित सीरीज है, जिसकी कहानी आर्या (सुष्मिता सेन) के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुष्मिता अपने पति तेज (चंद्रचूड़ सिंह) और 3 बच्चों के साथ रहती हैं. तेज एक बड़ी फार्मा कंपनी चलाता है. इस फार्मा कंपनी की आड़ में चोरी-छिपे ड्रग्स भी तैयार की जाती है. आर्या अपना सारा समय परिवार को देने वाली महिला है. ऐसे में जब उसके पति पर अटैक होता है तब उसे सच्चाई के बारे में पता चलता है, जिसके बाद आर्या को सिचुएशन को अपने हाथ में लेना पड़ता है.
http://बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
ट्रेलर में सुष्मिता के रोल के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. कैसे एक मां अपने परिवार को बचाने के लिए अपने तेवर बदलती है. आर्या में सुष्मिता सेन और चंद्रचूड़ सिंह के अलावा सिकंदर खेर, नमित दास, अंकुर भाटिया, जयंत कृपलानी, सुगंधा गर्ग, विश्वजीत प्रधान और मनीष चौधरी जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज का डायरेक्शन ‘नीरजा’ जैसी सफल फिल्म बनाने वाले राम माधवानी ने किया है. आर्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 19 जून को रिलीज होगी. देखिए ट्रेलर-
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9887 नए मामले, 294 की मौत










