रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 44 और नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला बलौदाबाजार से 13, बिलासपुर से 14, दुर्ग से 6, बालोद व राजनांदगांव से 4-4, कवर्धा से 2, रायपुर से 1 हैं. वहीं 31 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इनमें एम्स रायपुर से बलौदाबाजार, बिलासपुर के 3-3, बेमेतरा के 2, बालोद और कवर्धा के 1-1, कोविड अस्पताल माना रायपुर से जिला बालोद के 5, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, मुंगेला व कांकेर से 2-2, कोविड अस्पताल बिलासपुर से 6 हैं. इससे पहले दोपहर में 61 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी.
इनमें जिला कोरबा से 40, रायगढ़ से 13, रायपुर-बलौदाबाजार से 3-3, राजनांदगांव से 2 हैं. इस तरह शुक्रवार को 105 मरीज मिले हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 639 हो गई है. प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 880 हो गई है. इनमें 237 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं 2 की मौत हुई है.
http://विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधरोपण, कहा- पर्यावरण की सुरक्षा, हम सभी की सुरक्षा
फेक वीडियो और खबरों से सावधान रहने की अपील
रायपुर. सोशल मीडिया में इन दिनों रायपुर के देवेन्द्र नगर का बताकर वायरल किया जा रहा स्वास्थ्यकर्मी युवती का वीडियो फेक है. यह वीडियो छत्तीसगढ़ का नहीं है. विभिन्न सोशल मीडिया में वायरल इस फेक वीडियो में एक युवती स्वयं को कोविड-19 पीड़ित बताती हुई मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस तरह के फेक वीडियो और समाचारों से सावधान रहने की अपील की है. इस तरह के वीडियो और खबरों से भ्रम, डर और आपाधापी की स्थिति निर्मित होती है. प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हर व्यक्ति का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है. इसके संभावित मरीजों के सैंपल संकलित कर तत्काल जांच के लिए भेजा जा रहा है. शासन-प्रशासन द्वारा प्रदेश में कोविड-19 पीड़ितों और उनके परिवार को प्राथमिकता से चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही उन्हें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जा रहा है.
http://गर्भवती हथिनी की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, मंत्री ने कहा- बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे







