আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधरोपण, कहा- पर्यावरण की सुरक्षा, हम सभी की सुरक्षा

Published on: June 5, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम बेलसोंडा, गोपालपुर, कांपा में विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पौधरोपण किया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण ही हमारा जीवन है, चाहे हम विश्वास करें या न करें, पर्यावरणीय संकट हमारे जीवन के सभी क्षेत्र, हमारे सामाजिक स्वास्थ्य, हमारे संबंध, हमारे आचरण, अर्थव्यवस्था, राजनीति, हमारी संस्कृति और हमारे भविष्य को प्रभावित करता है. प्रकृति का संरक्षण ही हमारी प्राणमयी ऊर्जा है. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बहुत-सी सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थाएं पौधारोपण की मुहिम चलाकर इस पुनीत कार्य में हिस्सेदार बन रही हैं.

http://गर्भवती हथिनी की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, मंत्री ने कहा- बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे

लोग अब अपने किसी ख़ास दिन को यादगार बनाने के लिए पौधे लगा रहे हैं. कोई पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मना रहा है, तो कोई अपनी शादी की सालगिरह पर पौधा रोप रहा है. पौधारोपण कर वातावरण को हराभरा बनाने के काम में लगे हैं. बेशक पौधे लगाना नेक काम है. लेकिन सिर्फ़ पौधा लगाना ही काफ़ी नहीं है. पौधे की समुचित देखभाल भी की जानी चाहिए, ताकि वे वृक्ष बन सकें. इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर, जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चन्द्राकर, अमर अरुण चंद्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, देवेन्द्र चंद्राकर, वाणी तिवारी, भामिनी पोखन चंद्राकर, मथुरा नेताम, गजानंद साहू, मोतिन ध्रुव, माणिक साहू, सुरेंद्र दुबे, आदि मौजूद थे.

http://बाइक को बचाने के प्रयास में पुल से गिरी कार, 2 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now