আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9851 नए केस, 273 की मौत

Published on: June 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और संक्रमण से मौतें हुई हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है. इनमें से 1,09,461 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,10,960 एक्टिव मामले हैं. अब तक देश में 6348 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है.

http://छत्तीसगढ़ में 93 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद जिले से 19 केस

रिकवरी रेट 48.27 फीसदी हो गया है. पिछले 24 घंटे में जिन 273 लोगों की मौत हुई है उनमें सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके अलावा दिल्ली के 44, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के 16, तमिलनाडु के 12, पश्चिम बंगाल के 10, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में छह-छह, कर्नाटक, बिहार और राजस्थान में चार-चार, आंध्र प्रदेश और केरल में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में एक-एक की मौत हुई है. अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है.

http://कोरोना संक्रमित महिला ने दिया शिशु को जन्म, जच्चा-बच्चा की हालत स्थिर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now