আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हार्दिक पांड्या ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, इस भारतीय को दी कप्तानी

Published on: June 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाई है. हार्दिक ने कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ लाइव चैट के दौरान अपनी टीम चुनते हुए कहा कि ऑलटाइम आईपीएल इलेवन रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर चुन रहे हैं. हार्दिक ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का कप्तान एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है. उन्होने कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा को नहीं बल्कि धोनी को चुना है. बता दें कि आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा दफा खिताब जीतने वाली टीम है और रोहित सबसे सफल कप्तान. दिलचस्प बात ये है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित के नेतृत्व में खेलते हैं, लेकिन अपने ऑल टाइम XI में हार्दिक ने CSK के कप्तान धोनी को कप्तानी दी है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9304 नए मामले, 260 की मौत

उन्होने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. हार्दिक ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में चुना है. विराट कोहली को नंबर तीन और एबी डिविलियर्स को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुना है. हार्दिक ने नंबर 5 पर सुरेश रैना चुना है. नंबर 6 पर बल्लेबाजी के साथ कप्तानी का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी को सौंपा है. नंबर 7 और ऑलराउंडर की भूमिका के लिए हार्दिक पंड्या ने खुद का चयन किया. अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन की स्पिन जोड़ी बनाई है. जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को बतौर तेज गेंदबाज चुना है.

हार्दिक की ऑल-टाइम बेस्ट IPL टीम : क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा.

http://पूर्व कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली में मामला दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now