আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चक्रवाती तूफान निसर्ग ने पकड़ी रफ्तार, हाईटाइड की चेतावनी

Published on: June 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान निसर्ग ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच चुकी है. समुद्र तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा हो सकती है. मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान अलीबाग से 95 किलोमीटर और मुंबई से 150 किलोमीटर दूर है. यह दोपहर 1 से 4 बजे के बीच 120 किमी की रफ्तार से समुद्र तट से टकरा सकता है. तूफान के समय 6 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं. निसर्ग चक्रवात के बुधवार को तट से टकराने के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र और गुजरात ने आपदा से मुकाबले के लिए एनडीआरएफ के दलों को तैनात कर दिया है.

http://14 जिला आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण, आदेश जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर उन्हें केंद्र द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है. चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं. इसमें मुंबई में 8 टीमें, रायगढ़ में 5 टीमें, पालघर में 2 टीमें, थाने में 2 टीमें, रत्नागिरी में 2 टीमें और सिंधूदुर्ग में 1 टीम की तैनाती है. मुंबई में तूफान से निपटने और जान माल के नुकसान को रोकने के लिए पक्के इंतजाम किए गए हैं. मुंबई में धारा 144 लगाई गई है. लोगों से सैर-सपाटे के लिए समुद्री तटों पर नहीं जाने को कहा गया है. पार्कों में जाने पर रोक है. लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है. इधर, तूफान से पहले गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 130 कंटेनमेंट जोन भी घोषित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now