रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची को हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है. विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है. प्रदेश में 1 जून की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 130 है. देखिए सूची-
http://एक्ट्रेस मोहिना कुमारी को हुआ कोरोना, परिवार और कर्मचारियों समेत 23 लोग निकले पॉजिटिव






http://घर की बाड़ी से गांजे के पौधे बरामद, दो गिरफ्तार
मुख्यमंत्री से मिला बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए बिलासपुर के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमण्डल में बिलासपुर के जिला उद्योग संघ तथा द फेडेरेशन ऑफ राइस मिलर्स के पदाधिकारी शामिल थे. इस मुलाकात में उद्यमियों ने राज्य में 90 प्रतिशत एमएसएमई सेक्टर में कार्य प्रारम्भ होने एवं औसतन 60 प्रतिशत उत्पादन प्रारम्भ होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और राज्य में कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव हेतु सरकार द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की. प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के उद्योगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. श्री बघेल ने समस्याओं के निराकरण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन उद्यमियों को दिया.







