महासमुंद. क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर बर्थडे पार्टी मनाने और दोस्तों के साथ गांजा पीने वाले एक मजदूर के खिलाफ एसडीएम ने एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक तोषगांव स्कूल भवन में क्वारंटाइन में रखे गए प्रवासी मजदूर अजय प्रधान ने क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर अपने साथी बिन्दुसार साहू, हेतराम साहू, ओमप्रकाश बघेल, हेमलाल अजगल्ला एवं महेन्द्र साहू के साथ मिलकर सामुदायिक केन्द्र तोषगांव के पीछे बर्थडे पार्टी मनाई और साथ में बैठकर गांजा पिया. कोविड-19 बेसिक महामारी को फैलने से रोकने के लिए उनके द्वारा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन किया गया. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुणाल दुदावत ने ग्राम पंचायत तोषगांव के पंचायत सचिव नवीन कुमार सिदार के आवेदन के आधार पर उनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज (एफआईआर) कराई है.
http://सिर्फ अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की होंगी विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं
उत्तरप्रदेश एवं मणिपुर जाने के इच्छुक श्रमिकों एवं व्यक्तियों के लिए 5 जून को ट्रेन का संचालन
महासमुंद. राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा जारी 1 जून 2020 में छत्तीसगढ़ में अवरूद्ध उत्तरप्रदेश एवं मणिपुर के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को उनके गृह राज्य वापस भेजे जाने के लिए सहमति भेजी गई है. जिला श्रम पदाधिकारी डीके राजपूत ने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते जिले में फंसे हुए उत्तरप्रदेश के श्रमिक एवं व्यक्ति जो अपने गृह राज्य वापस जाना चाह रहे है, वे 5 जून 2020 को रायपुर रेल्वे स्टेशन से ट्रेन बस्ती (उत्तरप्रदेश) के लिए रवाना होगी. इस संबंध में उत्तरप्रदेश एवं मणिपुर के श्रमिक एवं व्यक्ति जिला श्रम पदाधिकारी डीके राजपूत के मोबाइल नम्बर 88393-92840 एवं श्रम उप निरीक्षक अमित कुमार चिराम के मोबाइल नम्बर 62616-76581 पर संपर्क कर सकते हैं.
http://छत्तीसगढ़ में 45 नए कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केस 400 पार







