नई दिल्ली. आज से अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है. आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं. नई कीमतें 1 जून यानी आज से लागू हो गई हैं. आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपए महंगा हो गया है. इसके बाद इसकी कीमत 593 रुपए हो गई है, जो पहले 581.50 रुपए थी.
http://राज्य सरकार ने संपत्ति कर और विवरणी जमा करने की तिथि में एक बार फिर दी विशेष छूट
कोलकाता में इसका दाम 584.50 रुपए से बढ़कर 616 रुपए हो गया है, मुंबई में यह 579 रुपए से बढ़कर 590.50 रुपए हो गया है. वहीं चेन्नई में यह पहले 569.50 रुपए का था, जो आज से 606.50 रुपए का हो गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 110 रुपए महंगा हो गया है. इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1029.50 रुपए थी. कोलकाता में इसका दाम 1086 रुपए से बढ़कर 1139.50 रुपए हो गया है, मुंबई में यह 978 रुपये से बढ़कर 1087.50 रुपए हो गया है. वहीं चेन्नई में यह पहले 1144.50 रुपए का था, जो आज से 1254 रुपए का हो गया है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8392 नए मामले, 230 की मौत










