पिथौरा. स्थानीय थाना के सामने एक मूक बधिर युवक का लाठी से पीट-पीटकर पैर तोड़ दिया. विलम्ब से पहुंची पुलिस ने आरोपी को डंडे सहित पकड़ तो लिया पर उसे तत्काल छोड़ भी दिया. विलम्ब से मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर की शाम 7 बजे थाना चौक के पास एक आटो गैरेज में काम करने वाला मूक बधिर युवक शेखगुलाम प्रतिदिन की तरह बार चौक चाय पीने जा रहा था इस बीच थाना गेट के ठीक सामने एक युवक संतोष यादव बीच सड़क में पड़ा था उन पर दया भावना से शेख गुलाम ने मार्ग पर चलती तेज रफ्तार वाहनों से बचाने उनको उठाना चाहा पर संतोष को यह नागवार गुजरा और उसने उठते ही शेख गुलाम पर अपने पास रखी लाठी से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया. गुलाम को बुरी तरह पिटते देख कुछ राहगीरों ने पुलिस थाने को इसकी सूचना दी.
http://कार की डिक्की से 102 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद थाना के सामने तक पहुंचने में पुलिस को कुछ विलंब हुआ तब तक गुलाम आरोपी की मार से लहूलुहान हो चुका था उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक चोट की वजह से प्रथम उपचार किए बगैर ही उन्हें रायपुर रेफर कर दिया. इधर, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. घायल के परिजनों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया. प्रधान आरक्षक ने मोहल्लेवासियों से कहा कि प्रार्थी का बयान नहीं हुआ है, बयान के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. मामले में जांच अधिकारी मुकेश पटनायक ने बताया कि आरोपी को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. पीड़ित का बयान लेने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. आरोपी पर धारा 325, 506बी, 294 के तहत कार्रवाई की जा रही है.
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716







