महासमुंद. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 102 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बरगढ़ ओडिशा की ओर से आ रही एक सिल्वर रंग की होण्डाई एसेण्ट कार क्रमांक सीजी 04 एचए 7921 की डिक्की से 102 पैकेटों में 102 किलो गांजा बरामद हुआ. कार में चालक गोहारा थाना बैहर जिला बालाघाट मप्र निवासी यशवंत कुमार वापचे पिता इन्द्रराम वापचे (53), दीनदयाल कालोनी, मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर निवासी भरत धीवर पिता रघुनाथ धीवर (27) सवार थे.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
आरोपी उक्त गांजा बरगढ़ से बिलासपुर ले जा रहे थे. आरोपियों के कब्जे से संयुक्त रूप से 2 नग मोबाइल, नगदी 1800 रुपए, एक पुरानी इस्तेमाली होण्डाई एसेण्ट कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अशोक यादव, आरक्षक सरोज बारिक, चितरंजन प्रधान, प्रशांत सागर, शोभा वर्मा, सद्दाम सूरज कुर्रे, हिरेन्द्र भार्गे, प्रियंका ठाकुर का योगदान रहा. लगातार कार्रवाई से अवैध कार्यों में लिप्त लोगों में हडकंप है.
http://कलेक्टर से शिकायत, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सचिव मांग रहा 10 हजार







