আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी की अनुमति के लिए उमड़ी भारी भीड़, धारा 144 और सोशल डिस्टेंस का खुला उल्लंघन

Published on: May 27, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजर/कसडोल. शादी की अनुमति के लिए बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को भारी भीड़ जुट गई. तेज धूप के बावजूद आवेदन देने लोगों की लंबी कतार लगी रही. इस दौरान लॉकडाउन नियमों का खुला उल्लंघन किया गया. जिले में कोरोना संक्रमित मिलने और धारा 144 लागू होने के बावजूद कलेक्टोरेट में भीड़ जमा हो गई. इससे प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. बता दें कि कई दिनों से ग्रामीण शादी की अनुमति के लिए पहुंच रहे हैं और एकाएक संख्या बढ़ गई. प्रशासन ने समय पर लोगों को नियम की जानकारी नहीं दी, इसलिए यह स्थिति निर्मित हुई है. दरअसल, लॉकडाउन खुलने के इंतजार में लोगों ने शादी कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए टाल दिए थे, लेकिन बलौदाबाजार जिले में कोरोना संक्रमित मिलने से सबका सब्र टूट गया और मजबूरी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी करने तैयार हुए.

http://क्वारंटाइन सेंटर में प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं महिला, मितानिन को जाने से रोका

इसकी अनुमति के लिए लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए. मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. हटौद निवासी सत्यनारायण पटेल ने बताया कि शादी की अनुमति लेने वे सुबह से यहां पहुंचे थे. यहां लंबी लाइन लगी थी. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां से हटाया. जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि शादी के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं है. भोथीडीह निवासी गोमान सिंह साहू ने बताया कि शादी ब्याह के कार्यक्रम के लिए पहले प्रशासन से अनुमति लेने को कहा गया था इसलिए वे लोग यहां पहुंचे थे. यहां लगी लंबी कतार से लोग भी भयभीत हो गए. उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए.

http://VIDEO : बादशाह का नया गाना टॉक्सिक रिलीज, ब्रेकअप के बाद की दिखी नफरत

शादी के लिए कोई अनुमति की जरूरत नहीं : कलेक्टर

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा है कि शादी के लिए अलग से कोई अनुमति लेने की जरूरत नहीं है. शादी के लिए 3-4 बातों का ध्यान रखें. शादी 20 लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए. शादी समारोह सार्वजनिक स्थल पर नहीं कर सकते. अपने घर, आंगन या बाड़ी में ही करना है. सड़क या सार्वजनिक स्थान पर टेंट नहीं लगाना है. इन चीजों का ध्यान रखते हुए लोग विवाह कार्यक्रम करा सकते हैं. जो भी इस जिले में विवाह करना चाहते हैं या रिश्तेदार दूसरे जिले से आ रहे हैं या किसी भी प्रकार से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. यदि कोई व्यक्ति गाड़ी से एक स्थान से दूसरे स्थान जाना चाहता है, तो उसके लिए पास की आवश्यकता होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. आवेदन के बाद पास जारी किए जाएंगे.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 95 कंटेनमेंट जोन भी घोषित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now