रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 मई की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है. इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा. विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है. प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 95 है. रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं-
http://VIDEO : बादशाह का नया गाना टॉक्सिक रिलीज, ब्रेकअप के बाद की दिखी नफरत




http://4 दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 35.50 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
रायपुर. प्राकृतिक आपदा से पीड़ित बलौदाबाजार के आठ और कवर्धा जिले के चार परिवारों को कुल 35 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है. उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाएं. इनमें बाढ़ या पानी में डूबने, सांप, बिच्छु काटने सहित अन्य प्राकृतिक कारणों से पीड़ितों को आर्थिक सहायता संबंधित जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जाती है.







