আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल बोले- लॉकडाउन पूरी तरह से फेल, अब आगे की रणनीति बताए मोदी सरकार

Published on: May 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम 21 दिन में कोरोना वायरस को हरा देंगे लेकिन अब 60 दिन बाद हमारे देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है और लॉकडाउन को हटाया जा रहा है. लॉकडाउन का मकसद फेल हो चुका है, देश इसके नतीजे भुगत रहा है. राहुल ने कहा कि चार फेज के लॉकडाउन के बाद भी वे नतीजे नहीं मिले जिनकी उम्मीद प्रधानमंत्री कर रहे थे. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री पहले फ्रंट फुट पर खेल रहे थे, लेकिन लॉकडाउन फेल हुआ तो बैकफुट पर चले गए. उन्हें फिर से फ्रंट फुट पर आना चाहिए.

http://महासमुंद और गरियाबंद जिले के 80 हजार किसान फसल बीमा से वंचित, सांसद नाराज

प्रधानमंत्री और उनके प्रमुख सलाहकारों ने कहा था कि मई के आखिर तक कोरोना का असर घटने लगेगा, लेकिन ऐसा तो नहीं हो रहा. अब सरकार बताए कि आगे क्या प्लान है? लॉकडाउन खोलने की स्ट्रैटजी में प्रवासियों और राज्यों की मदद के क्या इंतजाम हैं? उन्होने कहा कि सरकार ने आर्थिक पैकेज में जो दिया, उससे कुछ नहीं होने वाला. लोगों के हाथों में पैसा पहुंचना चाहिए. आम लोगों और इंडस्ट्री को आर्थिक मदद नहीं मिली तो नतीजे खतरनाक होंगे. केंद्र को राज्यों की भी मदद करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि रेटिंग खराब होने के डर से केंद्र गरीबों और मजूदरों को पैसा नहीं दे रही है. चीन से चल रहे तनाव पर उन्होने कहा कि सरकार को ये साफ बताना चाहिए कि कब-कब और क्या-क्या हुआ? नेपाल में क्या हुआ था और अब लद्दाख में क्या हो रहा है? इस बारे में अभी तक पारदर्शिता नहीं है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now