रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है. विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना आज जारी कर दी गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है.
http://‘39 मजदूर अंतत: दो गर्भवती महिलाओं व 5 मासूमों के साथ छत्तीसगढ़ के लिए पैदल ही निकल पड़े’
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 मई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा. विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेमेंट जोन की सूची भी जारी की है. प्रदेश में 21 मई की स्थिति में कंटेमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 44 है. रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या इस प्रकार है-
http://पिता को गुरुग्राम से साइकिल पर बिठाकर दरभंगा पहुंचीं 15 साल की बेटी, सीएफआई लेगा ट्रायल




http://छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 24 और नए मरीज, अब 110 एक्टिव केस







