नई दिल्ली. लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम से बीमार पिता को साइकिल पर बिठाकर बिहार के दरभंगा पहुंची 15 साल की ज्योति को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने अगले महीने ट्रायल के लिए बुलाया है. ज्योति ने 1200 किमी साइकिल 7 दिनों में चलाई थी. फेडरेशन के चेयरमैन ओंकार सिंह ने कहा कि ज्योति अगर ट्रायल में सफल रहती हैं तो उन्हें दिल्ली स्थित नेशनल साइक्लिंग एकेडमी में जगह दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ज्योति से बात हुई है. आठवीं क्लास की छात्रा ज्योति ने बताया कि गुरुग्राम में उसके पिता बीमार थे.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के आय में होगी वृद्धि : विधायक
लॉकडाउन के दौरान उनका सही से इलाज नहीं हो पाया. पैसे की कमी से खाने में भी दिक्कत होने लगी थी. मकान मालिक रूम छोड़ने के लिए दबाव देने लगे थे. ज्योति ने कहा कि साइकिल के सिवाय आने के लिए और कुछ नहीं था. ज्योति की इस हिम्मत की पूरी देश में सराहना हो रही है. कई संगठनों ने उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया है. फेडरेशन के चेयरमैन ने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद अगले महीने दिल्ली आने को कहा है. खर्च हम उठाएंगे. उन्होने कहा कि 1200 किमी से अधिक साइकिल चलाने के लिए स्ट्रेंथ, फिजिकल एंड्यूरेंस होना चाहिए. हम एकेडमी में कम्प्यूटराइज्ड साइकिल से 7-8 पैरामीटर का परीक्षण करेंगे.
http://20 लीटर महुआ शराब, महुआ पास के साथ युवक गिरफ्तार
सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी है अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफ़र पर… दिल्ली से दरभंगा. आज देश की हर नारी और हम सब उसके साथ हैं.
हम उसके साहस का अभिनंदन करते हुए उस तक 1 लाख रु. की मदद पहुँचाएंगे. pic.twitter.com/amO502S6dj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 21, 2020









