আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पंजाबी गाने पर फैमिली संग जमकर नाचे वॉर्नर, वीडियो वायरल

Published on: May 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया. वॉर्नर अपने इस नए वीडियो में एलईडी लाइट लगे हुए कपड़े पहने नजर आए. वहीं उनका पूरा परिवार भी उनकी तरह ही कपड़े पहने दिखा. पूरा परिवार पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाने स्लोली-स्लोली पर डांस कर रहा है तभी लाइट बंद हो जाती है और सभी के कपड़ों पर लगी लाइटें जल जाती हैं. वॉर्नर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- हां हम अपना दिमाग खो चुके हैं, अंधेरी रात में थोड़े ग्लो (रोशनी) की जरूरत है.

http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, अब 43 एक्टिव केस

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले वार्नर और उनकी पत्नी को बॉलीवुड के 90 के दशक के मशूहर गाने मुकाबला पर डांस करते हुए देखा गया था. उस वीडियो में वार्नर और कैंडिस इंडियन डांस आइकन प्रभुदेवा के गाने पर डास कर रहे थे. वीडियो में पीछे की तरफ वॉर्नर की बेटी भी डांस करती हुई नजर आई थी. वॉर्नर ने उस वीडियो को शेयर करते हुए पूछा था- कौन बेहतर है कैंडिस वॉर्नर और मैं या शिल्पा शेट्टी.

http://तीव्र गति से बढ़ रहा सुपर साइक्लोन अम्फान, 100 KMPH हुई हवा की रफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now