আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए मामले, 325 जिले में एक भी केस नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 12380 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में 37 लोगों की मौत हुई है. एक दिन में 183 लोग ठीक हुए. वहीं देश में अब तक कोरोना से 414 लोगों की मौत हुई है. वहीं अब तक 1489 लोग ठीक हो चुके हैं. उन्होने कहा कि इस सम्मेलन में जिला स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप के लिए बनाई जा रही योजना पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट सहित पांच लाख परीक्षण किट प्राप्त हुए हैं.

http://चीतल मांस के साथ आरक्षक गिरफ्तार, मामले के अन्य आरोपियों की तलाश

उन्होने बताया कि 325 जिले ऐसे हैं जहां कोई भी केस नहीं है. भारत में ठीक होने का प्रतिशत 12 है. उन्होंने कहा कि उद्योगों को चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है. ICMR के वैज्ञानिक रमन गंगाखेडकर ने बताया कि हर क्षेत्र में एंटीबॉडी टेस्ट के इस्तेमाल का फायदा नहीं. हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में ही इसके इस्तेमाल से फायदा होगा. देश में अब तक कोरोना वायरस के 2 लाख 90 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं. इसमें से 30,043 टेस्ट बुधवार को किए गए. इसमें से 26,331 टेस्ट ICMR लैब और 3,712 टेस्ट प्राइवेट लैब में हुए. हमारे पास 8 हफ्ते तक टेस्ट के लिए पर्याप्‍त किट मौजूद है. उन्होंने कहा कि रैपिड एंटी-बॉडी टेस्ट का उपयोग जल्‍दी डायग्नोसिस के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसका उपयोग निगरानी के उद्देश्‍य के लिए किया जाता है.

http://भारतीय महिला टीम ने 2021 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now