नई दिल्ली. महाराष्ट्र के सांगली जिले में दो भाइयों के परिवार के नौ सदस्यों की मौत के मामले में जांच में खुलासा हुआ है. उन्हें एक तांत्रिक और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पहले इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था. परिवार के सदस्यों के शव 20 जून को म्हैसल गांव में एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोनों भाइयों के घरों में मिले. इनमें एक शिक्षक और दूसरा पशु चिकित्सक था. शुरुआती जांच में इसे कर्ज में डूबे होने की वजह से आत्महत्या किए जाने का माना जा रहा था.
https://कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज) मनोज कुमार लोहिया ने कहा कि हमने एक तांत्रिक और उसके चालक को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि दोनों ने कथित तौर पर परिवार के नौ सदस्यों को जहर देकर उनकी जान ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. इससे पहले पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी थी कि म्हैसाल गांव में दो भाइयों के परिवारों के कम से कम 9 सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
https://मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, शेयर की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज









