नई दिल्ली. नेशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (एनबीए) के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी सहित नौ लोगों की रविवार को हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई. कोबी अपने निजी हेलिकॉप्टर में थे. अमेरिका के कैलिफोर्निया के कैलाबैसस में हुए इस हादसे की खबर सामने आने के बाद कोबी के फैन्स और खेल जगत में गम का माहौल है. जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में उनके साथ कम से कम आठ लोग और थे. घटना लॉस एंजिलिस से करीब 65 किमी दूर कैलाबैसस शहर में हादसा हुआ तब वहां कोहरा छाया हुआ था.
http://SC का NPR प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र को जारी किया नोटिस
यहां से जैसे ही हेलिकॉप्टर गुजरा हेलिकॉप्टर में आग लग गई और इसके बाद यह संतुलन खोते हुए झाड़ियों में आ गिरा. सीएनएन ने बताया कि 41 वर्षीय ब्रायंट और उनकी बेटी को रविवार दोपहर को थाउजेंड ओक्स में माम्बा स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित एक बास्केटबॉल मैच में शामिल होना था. कोबी प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में 20 साल रहे और इस दौरान पांच बार चैंपियनशिप अपने नाम की. अपने 20 साल के करियर में ब्रायंट ने कई रिकॉर्ड बनाए. उन्हें 18 बार ऑल स्टार के लिए नामित किया गया.2016 में ब्रायंट ने एनबीए के तीसरे सबसे बड़े ऑल टाइम स्कोरर रहते हुए संन्यास ले लिया था. कोबी ने साल 2008 और 2012 ओलंपिक में अमेरिकी टीम के लिए दो स्वर्ण पदक भी जीते थे.
http://निर्भया के दोषी मुकेश की याचिका पर तुरंत सुनवाई के लिए SC तैयार
Basketball legend Kobe Bryant killed in helicopter crash
Read @ANI story | https://t.co/vOj2XbCg4T pic.twitter.com/aFth2YcHci
— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2020











