আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवरात्र के 9 दिन पहने इन खास रंगों के कपड़े, बरसेगी मां की कृपा

Published on: September 29, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं. हिंदू धर्म में नवरात्रों का बहुत बड़ा महत्व है. मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां के दर्शन और पूजन से विशेष फल मिलता है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर रंगबिरंगे कपड़े पहने जाते हैं. हर दिन पूजा करने के लिए मां के स्वरूप के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना बेहद शुभ माना जाता है. रंगों का हमारे देवी-देवताओं, उत्सवों और त्योहारों से विशेष जुड़ाव होता है. आप चाहे कोई भी कपड़ा पहनें उसका रंग मां के स्वरूपों के पूजन के रंग से मिलना चाहिए.

http://रानू मंडल ने अब उदित नारायण के साथ रिकॉर्ड किया गाना, देखिए VIDEO

शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है.

ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को की पूजा की जाती है. इस दिन हरे रंग का कपड़े पहनकर पूजा करने से लाभ मिलता है.

चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन हल्का भूरा कपड़ा पहन सकते हैं.

कूष्माण्डा

नवरात्रि के चौथे दिन कूष्माण्डा माता की पूजा की जाती है. इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें. यह रंग उत्सव की रौनक को बढ़ा देता है.

स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवे दिन भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करने वाली स्कंदमाता की पूजा के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनें.

कात्यायनी

दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है. इस दिन माता की पूजा करते वक्त लाल रंग के कपड़े पहनें.

कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा जाती है. इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है.

महागौरी

अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है.

सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री पूजी जाती हैं. इनकी पूजा करते वक्त बैंगनी रंग का ही कपड़ा पहनें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now