रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं. इनमें 3-3 कोरबा, बालोद, बलौदाबाजार व बिलासपुर, 1-1 मुंगेली, कोरिया व गरियाबंद, 5 जशपुर, 2 जांजगीर-चांपा, 1 रायगढ़ जिले से हैं. वहीं 9 मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इनमें एम्स रायपुर से जिला मुंगेली, बेमेतरा से 4-4 और बालोद से 1 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 441 हो गई है. बता दें कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 572 हो गई है. इनमें 130 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं एक मरीज की मौत हो चुकी है.
http://ग्राहक की तलाश में 41 नग हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री को जैजैपुर के किसानों ने सौंपा 95 हजार रुपए की राशि का चेक
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अनिल कुमार चंद्रा के नेतृत्व में आए जैजैपुर विधानसभा के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए 95 हजार रुपए की राशि का चेक सौंपा. यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा दिए गए इस योगदान की सराहना की. इस अवसर पर बलराम चंद्रा, ज्ञान चंद्रा, राजेश लहरे तथा जगत कुर्रे उपस्थित थे.
http://कोरोना का रिकवरी रेट 48.07%, अब तक 95527 मरीज हुए ठीक : स्वास्थ्य मंत्रालय
आधार सेवा केन्द्रों का संचालन प्रारंभ
सूरजपुर. कोरोना महामारी के रोकथाम व नियंत्रण के लिए किए गए लॉकडाउन के प्रभाव से आधार सेवा केन्द्रो को बंद कर दिया गया था. जो अनलॉक 1 में 01 जून 2020 से प्रारंभ कर दिया गया है. इसी संबंध में आज कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा समस्त आधार सेवा केन्द्रों को सुरक्षा मानकों के पालन के साथ खोले जाने के आदेश दिए हैं. आदेश में वर्णित शर्तांके अनुसार सभी आधार केन्द्रों को नियमित तौर पर उपकरणों को सेनिटाइज किया जाना होगा, सभी ऑपरेटर और अन्य स्टॉफ जो आधार केन्द्र पर मौजूद रहते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से हाथों को सेनिटाइज करना अथवा साबुन से धोना होगा. इसके साथ ही केन्द्र में बायोमैट्रिक डिवाइस को प्रत्येक अपडेट के बाद साफ करने, सेवा केन्द्रों में फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने, यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों को डिस्प्ले में लगाने निर्देशित किया गया है.
अभी अभी 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरोजों की पहचान की गई ( बिलासपुर से 3 एवं कोरिया, मुंगेली व गरियाबंद से 1-1)।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 433 है। (राज्य में कुल पाए गए पॉजिटिव मरीज़ 564 ) #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 2, 2020
आज कुल 9 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 427 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/PERSoXiP3L
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 2, 2020







