रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 89 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला जशपुर से 39, दुर्ग व रायपुर से 14-14, रायगढ़ व राजनांदगांव से 5-5, बलौदाबाजार व बलरामपुर से 4-4, कवर्धा से 3, सरगुजा से 1 हैं. वहीं 156 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. जबकि एम्स में भर्ती जांजगीर जिले के एक मरीज की मौत हो गई. संक्रमित लीवर के रोग से ग्रसित था. बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कुल मामला बढ़कर 2545 हो गया है. जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 647 है वहीं अब तक 1845 पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतनामी समाज से बनाने की मांग
कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा की नहीं होगी अनुमति
रायपुर. कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए छत्तीसढ़ में जन समूह वाले कार्यक्रमों-सभाओं के आयोजन की अनुमति नहीं होगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 30 मई 2020 को जारी आदेश लॉकडाउन में होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यक्रम-सभा आयोजन के संबंध में स्पष्ट किया है, कि सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य विशाल जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा आयोजन के लिए अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन की लिखित पूर्वानुमति होने पर शादी संबंधी आयोजन में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्त्येष्ठी संबंधी आयोजन में अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित होने की अनुमति है.
http://चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाए : कांग्रेस
#COVID19 UPDATE
आज राज्य में 89 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 156 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2545 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 647 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Yk6xgI8SMu— Health Department CG (@HealthCgGov) June 26, 2020







