আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 84 नए कोरोना मरीज मिले, अब 619 एक्टिव केस

Published on: June 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को 84 नए कोरोना मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से जारी आंकड़ों के अनुसार इनमें जिला राजनांदगांव से 25, रायगढ़ से 12, बिलासपुर से 9, कवर्धा से 8, दुर्ग से 7, गरियाबंद से 6, रायपुर से 5, बलौदाबाजार से 4, जांजगीर-चांपा से 3, कांकेर से 2, बलरामपुर, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 118 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. शनिवार रात मुंगेली जिसे से 7 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब तक  2694 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. इनमें 2062 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं वहीं 619 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ी, मौत

शहीद सैनिकों के परिजनों को 20 लाख रुपए एक्सग्रेसिया राशि स्वीकृति किए जाने प्रस्ताव

रायपुर. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने युद्ध अथवा सैन्य कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के शहीद सेना अधिकारियों और सैनिकों की विधवा, आश्रितों, परिजनों को 10 लाख के स्थान पर 20 लाख रुपए एक्सग्रेसिया राशि (अनुग्रह अनुदान) स्वीकृत किए जाने हेतु पहल की है. इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार अग्रिम कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वित्त विभाग को भेज दिया है. राज्य सरकार प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में लगे देश के जवानों के हित में लगातार कदम उठा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर 18 मार्च 2020 को आदेश जारी कर नक्सली जिले में शहीद जवानों (राज्य पुलिस बल, केन्द्रीय सैनिक बल) के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेसिया राशि (अनुग्रह अनुदान) 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई है.

http://विकास कार्यों के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन, ग्रामीणों की मांग पर भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now