महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में गुरूवार को 82 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 104 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2732 हो गई है. जिनमें से 754 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1941 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 42, पिथौरा से 8, बसना से 8, बागबाहरा से 8, सरायपाली से 16 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 55 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर आज छुट्टी दे दी गई. एक मौत भी आज रिकार्ड की गई.
http://भदोही में भी दलित लड़की के साथ हैवानियत, सिर कुचलकर हत्या
कसडोल विकासखण्ड के टुंड्रा निवासी 83 वर्षीय बुज़ुर्ग ने आज जिला कोविड अस्पताल में इलाज़ के दौरान दम तोड़ा. इस प्रकार जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है. सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि जिले में आज कोरोना के 687 नमूनों की जांच की गई. इसमें 584 का एंटीजन टेस्ट, 89 का आरटीपीसीआर और 14 का ट्रू नॉट सैंपल शामिल है. एंटीजन टेस्ट के नतीजे मिल गए हैं. जिसके अनुसार 57 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. इसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 2, भाटापारा से 2, बिलाईगढ़ से 5, कसडोल से 34, पलारी से 4, सिमगा से 6 और जिला अस्पताल से 4 हैं. उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार जिले में शुरू से लेकर अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3396 तक पहुंच गई है. इसमें 1679 लोग का इलाज़ हो चुका है. अब केवल 1675 सक्रिय मरीज़ हैं.
http://अनलॉक का पहला दिन : लौकी व भाजी 60 तो बैगन, परवल और बरबट्टी 80 रुपए किलो







