আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

होटल कारोबारी के 8 वर्षीय पुत्र का अपहरण, शहर की नाकेबंदी

Published on: December 8, 2019
---Advertisement---

राजनांदगांव. रविवार शाम यहां भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष और शहर के होटल कारोबारी विनोद लुल्ला के बेटे नैतिक लुल्ला का अपहरण हो गया. दो बाइक सवारों ने घर के सामने ही खेल रहे बच्चे को उठा लिया और फरार हो गए. पुलिस ने शहर को सील कर तलाश शुरू कर दी है. घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी से वीडियो फुटेज निकालने की कोशिश भी जारी है. बच्चे की उम्र 8 साल है. जानकारी के मुताबिक न्यू खंडेलवाल कालोनी के ममता नगर इलाके में लुल्ला परिवार रहता है. शाम करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ नैतिक खेल रहा था तभी बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसे किडनैप कर लिया. यह अपहरण किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है. एसएसपी बीएस ध्रुव ने बताया कि नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. जिले व पड़ोसी जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

http://कलेक्टर ने दिए समिति प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर करने के निर्देश

भक्त माता राजिम जयंती की तैयारी जोरों पर : महेश साहू

खरसिया. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान व अनुभवी प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी साहू के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के जिलाध्यक्षों की एक आवश्यक सभा संपन्न हुई. जिसमे आगामी 07 जनवरी को राजिम में प्रदेश स्तरीय साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्तिन माता राजिम की जयंती समारोह एवं बृहद स्वास्थ्य शिविर को भव्यता व सफल बनाने की कार्य योजना तैयार की गई. जिलासाहू संघ अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि करुणामयी भक्त माता राजिम जयंती के इस पावन सुअवसर पर जयंती महोत्सव के साथ ही साथ विभिन्न बीमारियों के ईलाज हेतु वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें रायपुर के 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क सेवा दी जाएगी. यह शिविर पवित्र स्थल त्रिवेणी संगम राजिम में होगा.

http://धान खरीदी में लापरवाही, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now