महासमुंद. तुमगांव पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 8 महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया है. एएसपी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से एनएच-53 में तुमगांव पुल के पास जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी. आज मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 8 महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों में 2 तुमगांव, 4 रायपुर, 1 भाटापारा और 1 पश्चिम बंगाल से हैं. सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है.
http://सोनिया गांधी बनी रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष, 6 महीने में चुना जाएगा नया प्रमुख
जिले के दो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त
महासमुंद. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने जिले के दो तहसील पिथौरा के ग्राम अरंड व बसना नगर पंचायत के वार्ड 1 को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है. कलेक्टर के हस्ताक्षर से आज जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 27 जुलाई 2020 को तहसील पिथौरा के ग्राम अरंड व बसना नगर पंचायत के वार्ड 1 में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था इन्हें अब कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है.
http://ईशान खट्टर-अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘खाली पीली’ का टीजर रिलीज







