पिथौरा. बार अभ्यारण्य में 30 जनवनी को डोंगपहरी वॉचटावर में कुछ पुलिस आरक्षकों द्वारा शराब पीकर किए गए उत्पात की शिकायत एवं खबर प्रकाशन के बाद बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक ने कुल 8 पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाकर तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया है. घटना की जांच हेतु उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को नियुक्त किया गया है. ज्ञात हो कि बार अभ्यारण्य में आधे दर्जन से अधिक लोग शराब सेवन कर एवं तेज आवाज में गाना-बजाना कर रहे थे, जिन्हें बारनवापारा अभ्यारण्य के ड्राइवर एवं गाइड के मना करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने एवं परिसर रक्षी बारनवापारा परिक्षेत्र सहायक से भी दुर्व्यवहार किए जाने संबंधी शिकायत परिक्षेत्र अधिकारी बार द्वारा की गई थी.
https://बार अभ्यारण्य में आरक्षकों ने जमकर मचाया उत्पात
उक्त घटित घटना में आरक्षक क्रमशः मिलन कुमार साहू थाना सिमगा, शरद साहू थाना राजादेवरी, भरत सेठ थाना सरसीवां, कुमार ध्रुव, थाना गिधौरी-टुण्डरा, राहुल खुंटे थाना कसडोल, शशि खुंटे थाना गिधौरी-टुण्डरा, राकेश शर्मा थाना कसडोल, जुगल खलखो थाना अजाक की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रकट होने के कारण तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार पदस्थ किया गया है. प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र में उल्लेखित तथ्यों की जांच हेतु अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बलौदाबाजार को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है. जांच 7 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://धवन समेत 7 सदस्य पॉजिटिव, इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल







