আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूअर का शिकार कर मांस पका रहे 8 गिरफ्तार

Published on: October 16, 2019
---Advertisement---

पिथौरा. बलौदाबाजार वन मंडल के सोनाखान परिक्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार कर मांस पका रहे 8 ग्रामीणों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. परिवहन हेतु प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गई है. आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है तथा दोनों मोटरसाइकिल को राजसात की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया है. जानकारी के मुताबिक एसडीओ कसडोल उदय सिंह ठाकुर के निर्देशन तथा परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान गोविंद सिंह के नेतृत्व में वनपाल एसपी यदु ने टीम बनाकर सोनाखान परिक्षेत्र के परिवृत देवतराई के ग्राम भंवरीद में मुखबिर की सूचना के बाद कमलेश पिता गुंजराम साहू एवं सुंदरलाल पिता सुखदेव साहू के घर जांच एवं पूछताछ की गई. जांच के दौरान घर में छिपाए गए टिफिन डब्बे में जंगली सूअर का लगभग 4 किलो पका हुआ मांस एवं काटने का औजार कट्टा जब्त किया गया.

http://विक्षिप्त युवक ने डंडे से पीट-पीटकर दो बच्चियों की कर दी हत्या, गिरफ्तार

पश्चात दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 6 अन्य आरोपी हेतराम पिता गुंजराम साहू ग्राम भंवरीद, इतवारी पिता दाऊ केवट भंवरीद, गणेश पिता बरातू यादव भंवरीद, गंगाराम पिता साखीगोपाल यादव आमाखोहा, सियाराम पिता रामदयाल यादव कोट को पकड़ा गया. निरीक्षण के दौरान अवैध शिकार में प्रयुक्त खूंटी 51 नग, करंट बिछाने का तार 4 किलोग्राम, तार चढ़ाकर करंट फैलाने के लिए उपयोग किए जाने वाले बांस का डंडा तथा उपयोग में लाई गई मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 ए एल 7245 एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस सीजी 22 आर 0437 को जब्त किया गया. आरोपियों के विरुद्ध पीओआर प्रकरण क्रमांक 13251/19 दिनांक 16 अगस्त 2019 दर्ज कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई. उक्त कार्रवाई में वनरक्षक अश्वनी कुमार साहू, राकेश चंद्रा, प्रभुराम कंवर, अश्वनी रात्रे, हरगोविंद जयसवाल, सुरक्षा श्रमिक राजकुमार बरिहा, पप्पू यदु, चंद्रप्रकाश जायसवाल, हिमाचल पटेल, अंजोर यादव, संतोष यादव, रामसिंह गौड़, तोरण प्रधान, आशीष पटेल का योगदान रहा.

http://निर्धारित सीमा से अधिक प्याज का भंडारण करने पर होगी कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now