कांकेर. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 71.74 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया. इस विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता है, जिनमें 95 हजार 266 पुरुष मतदाता, 01 लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. इनमें से 69 हजार 782 पुरुष मतदाता, 70 हजार 701 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता, इस प्रकार 01 लाख 40 हजार 484 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया. क्षेत्र के 73.25 प्रतिशत पुरुष मतदाता एवं 70.31 प्रतिशत महिला मतदाता द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है. उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाए गए थे.
https://फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील, कोपरा को नगर पंचायत बनाने समेत कई घोषणाएं
जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए आवेदन 15 तक
राजनांदगांव. गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2022-23 अंतर्गत राज्य स्तरीय लोक कला पंथी नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के सर्वश्रेष्ठ दो पंथी नृत्य दलों का चयन करने जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंथी नृत्य दल 15 दिसम्बर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव में आवेदन जमा कर सकते हैं. पंथी नृत्य दल का प्रदर्शन प्राप्त आवेदन दिनांक के आधार पर पंजीयन क्रम के अनुसार होगा. पंथी नृत्य दल को प्रदर्शन के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा. निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा.
https://अस्पताल में 4 बच्चों की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप







