गरियाबंद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सोमवार को गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के ग्राम फिंगेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल में आम जनता से भेंट-मुलाकात की. उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया. उन्होंने किसानों से धान विक्रय और खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई. उन्होंने कहा कि चौथी किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दे दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यहां पर फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने और पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में स्वीकृत सीट क्षमता में 50 सीट की वृद्धि करते हुए 100 सीटर करने की घोषणा की.
https://पीके सच्चिदानंदन का 75 साल की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक
इसके अलावा मुख्यमंत्री कोपरा को नगर पंचायत बनाने, छात्र-छात्राओं की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने और 48 कम्प्यूटर देने, भेण्डरी से रवेली के बीच नवीन पुल निर्माण और सिलयारी बाहरा से संतोषपुरी धाम ग्राम पंचायत पतोरा-पनियारी में पहुंच मार्ग बनाने, कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आरडी 1350 मीटर में स्थित जर्जर पुल की मरमत, हरदी-कसरबाय-बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण, ग्राम बोरसी के हाई स्कूल को हायर सेकंडरी में उन्नयन करने, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के लिए नवीन भवन बनाने, 18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण की घोषणा की.
https://Mercedes GLB और EQB इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







