कांकेर. जिले के कोरर के चिलहटी चौक पर भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक बच्चों को लेकर वापस लौट रहा था, तभी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा. सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच है. ऑटो में ड्राइवर और 8 बच्चे समेत 9 लोग सवार थे. ड्राइवर और एक बच्चे की हालत गंभीर है. हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है.
https://एंड्रॉइड यूजर हो जाएं सावधान, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे. सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. बच्चे प्राइमरी कक्षा में पढ़ते थे. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा. इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि समाचार बेहद दुःखद है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है. ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे. प्रशासन को हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं.
https://OnePlus 11 5G भारत में लॉन्च, सिर्फ 25 मिनट में होगा फुल चार्ज







