আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंबिकापुर में 7 नवजातों की मौत, दिल्ली दौरा छोड़कर लौटे स्वास्थ्य मंत्री

Published on: October 17, 2021
---Advertisement---

अंबिकापुर. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 3 दिनों में 7 नवजातों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली का दौरा छोड़कर अंबिकापुर वापस लौट आए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभारी मंत्री शिव डहरिया को अंबिकापुर भेजा है. शनिवार को 5 नवजातों और रविवार को 2 नवजातों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव देर शाम अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए. यहां उन्होंने SNCU की व्यवस्था का जायजा लिया. वार्ड प्रभारी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर मौत की वजह जानने की कोशिश की.

https://राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

सिंहदेव ने बिलासपुर और रायपुर से स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों को अंबिकापुर पहुंचने का निर्देश दिया था. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार सुबह 5 नवजातों की मौत हो गई थी. बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. इन बच्चों को स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया था. अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है. एसएनसीयू की प्रभारी डॉ. सुमन सुधा तिर्की ने बताया कि शनिवार को SNCU 5 नवजातों की मौत हुई थी. सभी प्री मैच्योर थे यानी गर्भ का समय पूरा होने से पहले उनका जन्म हुआ था. इसकी वजह से उनके अंग पूर्ण विकसित नहीं थे. रविवार को भी सामान्य वार्ड में दो नवजातों की मौत अलग-अलग वजहों से हुई है.

https://मॉडल मोना राय की मौत, बेटी के सामने बदमाशों ने मारी थी गोली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now