আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने जिस कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया उसके शिलापट में 7 गलतियां

Published on: May 22, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का लोकार्पण किया. उन्होंने इस मौके पर जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की घोषणा भी की. इस दौरान उन्होने रिमोट कंट्रोल से स्क्रीन में दिख रही लोकार्पण पट्टिका से पर्दा हटाया. इस शिलापट पर कार्यक्रम का ब्यौरा और इसमें उपस्थित अतिथियों के नाम व पद लिखे गए हैं. इस शिलापट में 7 गलतियां पाई गई हैं. छत्तीसगढ़ में ‘ढ’ के नीचे की बिंदी गायब है.

http://टूलकिट को लेकर गर्मा रही राजनीति, सांसद गोमती साय, ओपी चौधरी सहित प्रमुख नेता गिरफ्तारी देने पहुंचे

तीसरी लाइन में लोकार्पण को ‘लोकापर्ण’ लिखा गया है. ज्योत्सना चरणदास महंत को ‘मंहत’, सांसद को दो स्थानों पर ‘सासंद’ और दो स्थानों पर विधानसभा को ‘विधासनभा’ लिखा गया है. शब्दों के बीच स्पेस की भी गलतियां हैं. अस्पताल के लोकार्पण के इस कार्यक्रम के वीडियो, फोटो जैसे ही वायरल हुए लोगों ने उपरोक्त गलतियां पकड़ लीं. बाद सोशल मीडिया में यह शिलापट और उसकी गलतियां वायरल होने लगी. इधर, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वीडियो स्लाइड में गलतियां हुई हैं इसकी जांच कराई जाएगी. अस्पताल में जो शिलालेख लगा है उसके शब्द सही हैं और उसमें किसी तरह की गलतियां नहीं हैं.

http://अतिशेष धान का विक्रय हेतु दरों का अनुमोदन नीलामी में प्राप्त अधिकतम दरों पर किया जाएगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now