महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना पर एक स्कार्पियो क्रमांक MP 15 CA 4358 को सिंघोड़ा एवं सरायपाली पुलिस से रोककर चेक करने हेतु निर्देशित किया. स्कार्पियो चालक थाना सिंघोड़ा के पास नाका में पुलिस टीम को देख बेरिकेटिंग तोड़कर भागने लगा. नवागढ़ बेरियर में तैनात टीम ने नाकेबंदी की पर वाहन चालक ने बेरियर तोड़कर सारंगढ़ रोड की तरफ अपने वाहन को भगाने लगा जिसे टीम ने ओवरटेक कर रोका और सरायपाली थाना लाकर पूछताछ की. स्कार्पियो चालक ने अपना नाम छापीहैडा जिला शाजापुर, मध्यप्रदेश निवासी सोनू बाल्मिकी (28) बताया. वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम केन्दुपाली जिला नुवापाड़ा ओड़िशा निवासी कुरूध्वज तांडी (24) बताया.
http://ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव
पूछताछ में बताया कि वह अपने 5 अन्य साथियों के साथ मध्यप्रदेश के इन्दौर, भोपाल से छत्तीसगढ़ उक्त स्कार्पियो एवं 10 चक्का ट्रक क्रमांक MP 09 HG 848 में आए हैं और सरायपाली व सिंघोड़ा के आस-पास खड़े तेल के टेंकरों एवं ट्रकों से डीजल चुराते हैं और किसी बड़े आसामी के घर में डकैती डालने की योजना भी बना रहे हैं. तांडी से 1 देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद की गई. दोनो आरोपियों के अन्य 5 साथी एवं ट्रक की पतासाजी हेतु 3 टीम तैयार की गई. पुलिस टीम को खम्हारपाली के आगे वही ट्रक MP 09 HG 8468 आता दिखा. जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोककर पकड़ा. ट्रक में 5 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे पूछताछ करने पर इन्दौर मध्यप्रदेश निवासी अनिश खान (30), हजराना संजीव नगर मध्यप्रदेश निवासी जावेद (28), मालीखेड़ी जिला शाजापुर निवासी इस्माइल खान (25), पोलाय थाना सुन्दरसिंह जिला शाजापुर मध्यप्रदेश निवासी ब्रजमोहन (24), दुपड़ा जिला शाजापुर मध्यप्रदेश निवासी सोदान (26) बताया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हैं. ट्रक में एक गुप्त चेम्बर बना है और 1000-1500 लीटर कि अतिरिक्त डीजल टंकी है जिससे रात को तेल के टेन्करों एवं ट्रकों के हजारों लीटर डीजल चोरी कर लेते हैं और चोरी करने के दौरान टेन्कर एवं ट्रक ड्राइवर यदि उठ जाते हैं तो उसे अपने पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर डीजल चोरी कर लेते हैं और ड्राइवर के ज्यादा विरोध करने पर पास में रखे हथियार पिस्टल एवं लोहे के रॉड आदि से हमले कर चोट एवं हत्या तक कर देते हैं.
http://सोने की तस्करी मामले में स्वप्ना और संदीप को NIA ने किया गिरफ्तार
आरोपियों ने मध्यप्रदेश के इन्दौर में 2 घटनाओं में डीजल चोरी करने के दौरान ड्राइवर द्वारा विरोध करने पर उनकी हत्या करना स्वीकार किया एवं अभी उक्त 5 व्यक्ति अपने अन्य 2 साथियों सोनू बाल्मिकी व अनिश के साथ मिलकर सरायपाली एवं सिंघोड़ा सरहदी क्षेत्रों में किसी पेट्रोल पम्प व किसी व्यापारी के घर में डकैती डालने की योजना बनाई थी. आरोपियों एवं वाहनों की तलाशी में ट्रक ड्राइवर अनिश के कब्जे से 1 नग ऑटोमेटिक पिस्टल, 1 नग मैगजिन व 2 नग जिन्दा कारतूस बरामद किया गया एवं ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में अवैध रूप से ड्रम एवं जरकिन में हजारों लीटर डीजल बरामद किया गया व आरोपियों से 1 नग लोहे का सब्बल, 2 नग हथौड़ा, 2 नग छैनी, 1 नग चाकू, 1 रॉड एवं नगदी 60 हजार रुपए बरामद किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 398, 399 भादवि कायम विवेचना में लिया गया है.







