আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव

Published on: July 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है.  शनिवार रात ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया था. बीएमसी के हवाले से पता चला है कि रविवार को इन तीनों के टेस्ट दोबारा किए गए, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव आया. जया बच्चन अभी भी कोरोना निगेटिव हैं. रविवार सुबह अमिताभ के बंगले जलसा को BMC से सैनिटाइज किया है. बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था. उन्हें Asymptomatic बताया गया है.

http://सोने की तस्करी मामले में स्वप्ना और संदीप को NIA ने किया गिरफ्तार

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं है जिस वजह से वे घर पर रह सकते हैं. महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की थी. उन्होंने ट्वीट किया- ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं. श्रीमती जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए. हालांकि कुछ देर बाद राजेश ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया.

http://अनुपम खेर के परिवार में मां और भाई समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now