नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पूरे देश में अब तक कोरोना के 2301 केस सामने आए हैं. इनमें से 56 लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवालने बताया कि तबलीगी जमात के लोगों की वजह से पिछले दो दिनों में देश के 14 राज्यों से कोरोना के 647 मरीज सामने आए हैं. उन्होने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें फेल हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 12 घंटों में हुई 12 मौतों का संबंध तबलीगी जमात से है और इस दौरान 336 नए मामले भी सामने आए हैं.
http://प्रदेश के 50 एसआई प्रमोट होकर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी ने जारी किया आदेश
इस जानलेवा वायरस से अब तक 157 मरीज पूरी तरह ठीक हुए है. लव अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 से खतरे का आकलन करने में मददगार सरकारी मोबाइल ऐप को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है. कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटों में 8,000 नमूनों की जांच की गई. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों की राह में कोई बाधा न खड़ी करें. उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की है.
http://पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत, सीएम ने जताया दुख
If we look at cases related to Tableeghi Jamaat,in last 2 days around 647 confirmed cases related to it found in 14 states-Andaman & Nicobar, Assam, Delhi, Himachal, Haryana, J&K, Jharkhand, Karnataka, Maharashtra, Rajasthan, Tamil Nadu, Telangana, Uttarakhand & UP: Lav Aggarwal pic.twitter.com/clXPB28rGk
— ANI (@ANI) April 3, 2020









