আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 64 और बलौदाबाजार में मिले 129 नए कोरोना मरीज

Published on: September 17, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. महासमुंद जिले में गुरूवार रात 8 बजे तक 64 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 18 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1732 हो गई है. जिनमें से 852 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 857 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 34, पिथौरा से 3, बसना से 7, बागबाहरा से 4, सरायपाली से 16 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना के 129 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 7 मरीज़ों को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई.

http://उत्तर-पुस्तिकाओं के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक



सबसे ज्यादा 37 मरीज़ भाटापारा विकासखण्ड से हैं. इसके बाद कसडोल विकासखण्ड से 34, पलारी विकासखण्ड से 20, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 19, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 10 और सिमगा विकासखण्ड से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 2206 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 942 मरीज़ों को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई है. फिलहाल 1240 मरीज़ सक्रिय हैं, जिनका उपचार जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्डों में संचालित कोविड केयर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. कोरोना की जांच हेतु आज 805 लोगों का सैंपलिंग किया गया. सबसे ज्यादा 365 जांच कसडोल में किया गया.

http://विद्यार्थियों को महाविद्यालय में बुलाना कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देश का उलंघन, फटकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now