बिलासपुर. नकाबपोशों ने बुधवार दोपहर कॉलेज कर्मचारी से 60 हजार रुपए लूट लिए. जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर जेएमपी कॉलेज के पास ही एसबीआई की ब्रांच है. बुधवार दोपहर कॉलेज कर्मचारी अब्बास हीरानी बैंक से 60 हजार रुपए निकालने के बाद पैदल ही जा रहे थे. वे कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए तीन नकाबपोशों ने उन पर हमला कर दिया. अब्बास को डंडे से पीटा और रुपए छीनकर बाइक पर भाग निकले. लूट की पूरी वारदात मेन रोड की दुकानों में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस उन फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की तलाश कर रही है. वहीं क्षेत्र में नाकाबंदी भी कराई गई है. पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने पहले से ही कॉलेज कर्मचारी को टारगेट कर रखा था. वह जानते थे कि कर्मचारी बैंक से रुपए निकालने के लिए गया है.
http://समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 तक होगा किसानों का पंजीयन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु दावा आपत्ति 5 तक
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 5 में केन्द्र क्रमांक 1, तिफरा वार्ड क्रमांक 8 में केन्द्र नंबर 11 और भैसबोड़ केन्द्र क्रमांक 1 हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा परसदा ति. वार्ड क्रमांक 9 के केन्द्र नंबर 2, निपनियां केन्द्र क्रमांक 1 और मोहतरा केन्द्र क्रमांक 3 हेतु आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिये अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट चार का मूल्यांकन समिति द्वारा अनुमोदन किया गया है. इस संबंध में दावा एवं आपत्ति 5 नवंबर 2020 तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा कार्यालय में कार्यालयीन समय पर किए जा सकते हैं.
http://पति ने पहले जंजीर से पत्नी का गला घोंटा, फिर चाकू से गोदकर की हत्या







