আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

8 वर्षों में 60 हजार और लॉकडाउन में 700 मरीजों को किया रक्तदान

Published on: July 31, 2020
---Advertisement---

सरायपाली. रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ ने 8 वर्षों में करीब 60 हजार लोगों को रक्तदान किया है. 55 हजार रक्तदाताओं के माध्यम से प्रतिदिन 10-15 लोगों को क्षेत्र में रक्तदाता उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. समिति के वरिष्ठ संचालक देवराज लोहा ने बताया कि हमने लॉकडॉउन में लगभग 700 मरीजों को रक्तदान किया है. समिति के अध्यक्ष मुस्तफीज आलम एवं वरिष्ठ संचालक पुरूषोतम प्रधान के मार्गदर्शन में 80 युवा साथियों की टीम समिति के संचालन में लगी हुई है. सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ब्लड कॉल सेंटर जो 2013 में प्रारंभ हुआ था आज तक अनवरत चल रहा है. समिति के वरिष्ठ संचालक पदमन पटेल ने बताया कि फ़ेसबुक, वॉट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अब टेलीग्राम के माध्यम से हमारी समिति ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने में कामयाब हो रही है.

http://सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

रायपुर, आरंग, महासमुन्द, सरायपाली, बसना, रायगढ़, खरसिया, बरगढ़, सोहला, पदमपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, लैलूंगा आदि जगहों पर समिति आएदिन लोगों को जागरूक कर जरुरतमंदों तक सहायता पहुंचाती है. इस कार्य में रितेश साहू, उत्तम कठार, अनिश सुरजाल, गोपाल राजपूत, पंकज मेश्राम, लोकेश सिंह आदि लगे हुए हैं. युवाओं की सामाजिक कार्य में भागीदारी को देखते हुए अब नगर के वरिष्ठजनों का भी सहयोग मिलने लगा है. ग्राम नूनपानी निवासी कुमार सिदार खून की गंभीर समस्या से जूझ रहा था, डॉक्टरों ने इनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल रक्त की मांग की, परिजनों में किसी कारणवश रक्त की कमी थी, रक्तदान सेवा समिति के सक्सेसफुल पैटर्न के माध्यम से इनकी जानकारी बिंदुवार बनाकर हमेशा की तरह वायरल किया गया जिसे देखकर पुलिस लाइन निवासी प्रकाश प्रधान ने रक्तदान करने की इच्छा जताई. प्रकाश प्रधान ने बताया कि वे कई वर्ष से रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं, इनकी पारदर्शिता व सेवाभावी कार्य को देखकर हर कोई इनके साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहता है.

http://हितग्राहियों से पैसा लेने की शिकायत, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित

प्रकाश ने बताया कि वे सरायपाली थाना में पदस्थ अग्नि प्रधान के पुत्र हैं एवं कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहें हैं. वर्तमान में कोविद 19 के कारण अपने घर में हैं. वे 5वीं बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं आगे भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए समिति के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे. रक्तदान सेवा समिति के द्वारा आगामी दिनों में विभन्न प्रकार से जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी समिति के सदस्यों ने दी, जिसने रक्तदान जागरूकता, कॉविड 19 से बचने की जानकारी दी जाएगी. समिति के इस कार्य में प्रवीण प्रधान, अनूप तांडी, बंशीधर, धर्मेन्द्र, गुमान सिंह, जनक राम, पुरुषोत्तम यादव, रिंकू विशाल, पुष्पेंद्र पटेल, शैलेंद्र रात्रि,  सुनील सागर, उमेश सामल, विनय राणा आदि लगे हुए हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now