महासमुंद. महासमुंद जिले में रविवार को 60 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 16 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2498 हो गई है. जिनमें से 888 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1575 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 21, पिथौरा से 7, बसना से 12, बागबाहरा से 9, सरायपाली से 11 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 70 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 37 लोग को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई. चार मरीज़ों की मौत भी आज हुई है.
http://मादा हाथी मौत मामले में 7 का सरेंडर, विभाग ने बताया- आरोपियों को पकड़ा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 43 आरटीपीसीआर और 27 एंटीजन सैंपल के पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल हैं. इनमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 2, भाटापारा विकासखण्ड से 25, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 24, कसडोल से शून्य, पलारी से 4, सिमगा से 9 और जिला अस्पताल से 6 हैं. इन्हें मिलाकर पॉजिटिव संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3099 तक पहुंच गई है. इनमें से 1480 पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए हैं, वहीं 1580 मरीज़ों का इलाज़ चल रहा है. सीएमएचओ ने बताया कि जिले में आज 4 मरीज़ों की मौत हुई. कोरोना के साथ ही अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे. इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना से मौत की संख्या बढ़कर 39 तक पहुंच गई है.
http://हिमांशी खुराना निकलीं कोरोना पॉजिटिव, किसानों के प्रदर्शन में हुई थीं शामिल







