नई दिल्ली. एक महिला को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ ही फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या की वजह से जान गंवानी पड़ी. दरअसल, पत्नी के फेसबुक पर 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए थे और वो मोबाइल पर व्यस्त रहने लगी थी. पत्नी की इस आदत से परेशान पति ने साजिश कर पत्नी की हत्या ही कर दी. घटना जयपुर के आमेर थाना इलाके की है जहां खून से सना महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति अयाज अहमद को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी अयाज अहमद अंसारी (26) ने रेशमा उर्फ नैना मंगलानी (22) से दो साल पहले ही गाजियाबाद में जाकर आर्य समाज में शादी की थी.
http://बस्तर संभाग साहू समाज के सम्मेलन में मंत्री लखमा का सम्मान
दोनों का 3 महीने का बेटा भी है. आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था. शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था और रेशमा पिछले 1 साल से अपने पति से अलग रह रही थी. आरोपी पति ने हत्या के इरादे से सुलह के बहाने पत्नी को बुलाया और जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ले जाकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी. कोई मृतिका की पहचान ना कर पाएं इसलिए अयाज ने उसका सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिया. पास में ही महिला की स्कूटी और हेलमेट भी मिला था जिससे उसकी पहचान हुई. पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के फेसबुक पर 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं, वह पूरे दिन मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी. इस कारण झगड़े होते थे. तंग आकर मैंने साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.
http://शराबबंदी पर भूपेश सरकार की नीयत खराब : भाजपा









